फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढाई किलो चरस के साथ कुल्लू निवासी पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/पालमपुर/बिलासपुर। पुलिस जिला कांगड़ा की विशेष टीम ने 1.510 किग्रा चरस के साथ कुल्लू के तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मौके पर चरस जब्त करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पालमपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में धर्म चंद और कुंज लाल, दोनों निवासी चलाह और राम प्रकाश निवासी ग्रांमग, सभी तहसील और जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम सोमवार रात पालमपुर क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाढ़-पालमपुर रोड पर घुमारका के पास एक सुनसान जगह संदिग्ध हालात में कार खड़ी है। सूचना में यह भी बताया गया कि कार में तीन लोग सवार हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और संदिग्ध हालात में खड़ी की गई कार की तलाशी लेने पर मौके पर 1.510 किग्रा चरस बरामद की गई। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
मामले में उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जिला बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना स्वारघाट पुलिस ने फोरलेन पर थापना के पास नाकाबंदी के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर चालक सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 1 किलो 75 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस मामले में कुल्लू निवासी खीमी राम और विशाल कुमार को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें