वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में सोमवार को ॐवस्तु एवं सेवा कर ॐ विषय पर एक प्रतियोगिता
- फोटो : Kangra
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी में सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन राज्य कर एवं आबकारी राजस्व जिला नूरपुर के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नगरोटा सूरियां कॉलेज ने प्रथम, रे कॉलेज ने दूसरा और देहरी कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस दौैरान प्राचार्य संजय पठानिया, सहायक उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी राजस्व जिला नूरपुर टिक्कम ठाकुर, सहायक आयुक्त रविंद्र सिंह, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी धीरज महाजन, सहायक आयुक्त मुकेश दत्ता नूरपुर वृत्त, सहायक आयुक्त डमटाल वृत्त विनोद खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। टिक्कम ठाकुर ने बताया कि टैक्स के प्रति जागरूकता को लेकर और भी कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा टैक्स हाट शीर्षक से आम जनमानस को जीएसटी के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर प्रो. शशि कुमार, प्रो. विकास भसीन, प्रो. इंद्रजीत, प्रो. भवनिका, कार्यालय अधीक्षक रविंद्र आदि उपस्थित रहे।