फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम जीतकर लाओ हिमाचल में बदलाव : स्मृति

Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/धर्मशाला (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यूपीए सरकार ने आर्थिक तौर पर जो अन्याय हिमाचल से किया था वैसा मोदी सरकार नहीं करेगी।
विज्ञापन


 उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मोदी सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना और सुरक्षा बीमा योजनाओं का घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रचार करने करें। मनरेगा को लेकर मोदी सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा न कि किसी बिचौलिए की माध्यम से उन्हें पैसा मिलेगा। जिनके पास स्मार्ट फोन हैं, वे पदाधिकारी मोदी ऐप डाउनलोड करके बूथ स्तर पर साप्ताहिक बैठकें कर हर सप्ताह सरकार के फैसलों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

कार्यकर्ता तय करें कि हिमाचल में बदलाव की शुरूआत धर्मशाला में नगर निगम चुनाव में जीत के साथ की जाए। जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया लेकिन जीत नहीं सके।  कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बैठकें लीं लेकिन भाजपा को कोई हरा नहीं सका। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किशन कपूर, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री विपिन परमार, कांगड़ा संगठनात्मक जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, पालमपुर अध्यक्ष विनय कुमार, चंबा कांगड़ा भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला, युवा नेता विशाल चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें