फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइल्ड ब्यूटी ऑफ ट्राइबल हिमाचल का सीएम ने किया विमोचन

Tue, 02 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय धीमान (हिप्रसे) की लिखित वाइल्ड ब्यूटी ऑफ ट्राइबल हिमाचल पुस्तक का विमोचन करके आम जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर परिवहन मंत्री जीएस बाली, प्रदेश  कांग्रेस सचिव रघुबीर सिंह बाली और जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा भी उपस्थित थे। संजय धीमान ने बताया कि यह उनकी दसवीं स्वलिखित पुस्तक है। इस पुस्तक में हिमाचल के लाहौल स्पीति, किन्नौर इत्यादि क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ जीव जंतुओं और पेड़ पौधों की विस्तृत जानकारी  उपलब्ध करवाई गई है।

उन प्रजातियों के 'क्यों और कैसे' संरक्षण के बारे में भी बताया गया है। विमोचन के समय मुख्यमंत्री ने संजय धीमान की इस सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हमें सामूहिक तौर पर प्रदेश के वन्य जीवन और पौधों की विभिन्न प्रजातियों को विलुप्त होने से बचाना होगा। नहीं तो आने वाली पीढ़ियां हमें ऐसा न कर पाने के लिए माफ़ नहीं करेंगी।
विज्ञापन


संजय धीमान ने बताया कि उनकी अन्य 9 किताबों में इफ़ेक्ट ऑफ पावर्टी, एलिवियेशन प्रोग्राम इन हिमाचल, रुरल डेवलपमेंट इन लाहौल स्पीति, फेना एंड फ्लोरा इन हिमाचल कोल्ड डेजर्ट, एक झलक, वूमन एंपावरमेंट इन हिमाचल, नई राहें, उड़ान, छोटी सी आशा और वाइल्ड लाइफ इन हिमाचल प्रदेश इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें