ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते केंद्रीय जल आयोग टीम हवन में आहुतियां डालते हुए स्तोत्रसंवा
- फोटो : udhampur news
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में सोमवार शाम केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की टीम के डायरेक्टर पी कार्थिगयन व सहायक डायरेक्टर रजत शर्मा ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी विभु शर्मा ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित योगिनी कुंड, मोदी भवन व शयन भवन के भी दर्शन किए और हवन में आहुति डालकर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर जल शक्ति विभाग नादौन के अधिशासी अभियंता राहुल धीमान, सहायक अभियंता अमित चौधरी, कनिष्ठ अभियंता अंशुल भाटिया तथा जैन इरिगेशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विपिन कुमार शर्मा मौजूद रहे।
राहुल धीमान ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग की टीम नादौन मध्यम सिंचाई परियोजना के कार्यों और प्रगति का निरीक्षण करने क्षेत्र में पहुंची थी। यह परियोजना अब अंतिम चरण में है और शेष कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद जल्द ही इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।
लगभग 153 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना को जलगांव (महाराष्ट्र) की जैन इरिगेशन कंपनी पूरा कर रही है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।