फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 20 से 24 तक पालमपुर में रहेंगे मिलेट मैन ऑफ इंडिया

Tue, 17 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मिलेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पद्मश्री डॉ. खादर वली 20 से 24 नवंबर तक पालमपुर में रहेंगे। असीस नैचुरल्स और खेती विरासत मिशन के सहयोग से पॉप्स रिजॉर्ट, गोपालपुर (पालमपुर) में पांच दिवसीय सिरि जीवना मिलेट वेलनेस रिट्रीट आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

असीस नैचुरल्स के सुनील महाजन ने बताया कि यह रिट्रीट शुगर, बीपी और थायराइड जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद लाभकारी है। प्रतिभागी यहां जीवनशैली में बदलाव और भोजन में मोटे अनाजों (मिलेट्स) को शामिल कर बीमारियों से बचाव व उपचार के तरीके सीखेंगे। रिट्रीट में डॉ. खादर वली के साथ होम्योपैथी चिकित्सक एवं योग शिक्षिका डॉ. सरला भी मौजूद रहेंगी।
स्वतंत्र वैज्ञानिक डॉ. खादर वली वर्षों से पारंपरिक मोटे अनाजों (सिरि धान्य) को बढ़ावा दे रहे हैं। कंगनी, कोदो, कुटकी, सांवा और हरी कंगनी जैसे मिलेट्स ग्लूटेन-फ्री होने के साथ फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। ये धीरे-धीरे पचते हैं जिससे रक्त में शुगर अचानक नहीं बढ़ती। कम पानी में उगने के कारण ये अनाज किसानों और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें