खुंडियां के पूर्व सैनिकों ने 98 वर्षीय पूर्व सैनिक का मनाया जन्मदिन। स्त्रोत: स्वयं
- फोटो : ट्रंप का पुतला फूंकने पर किया गिरफ्तारद्ध
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी की खुंडियां तहसील के गांव कलाई में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने पूर्व सैनिक हवलदार लाल सिंह का 98वां जन्मदिन मनाया। पूर्व सैनिक लीग के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि लाल सिंह का जन्म 10 फरवरी 1927 को हुआ। 19 वर्ष की आयु में वर्ष 1946 में वह सेना की भर्ती हुए।
वर्ष 1948, 1962 और 1965 के युद्धों में हिस्सा लेने के उपरांत वह वर्ष 1966 में सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कैप्टन कर्म सिंह, कैप्टन कश्मीर, सूबेदार कश्मीर, हवलदार जगदीश और हवलदार विनोद सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद