फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह नहर के ओवरफ्लो पानी ने बर्बाद की टांडा-बाई में 40 कनाल गेहूं

विज्ञापन
काठगढ़ के गांव टांडा-बाई में शाह नहर का पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुसा। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौैरा की ग्राम पंचायत काठगढ़ के गांव टांडा-बाई में शाह नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों और घरों में घुस गया। इससे एक किसान की करीब 40 कनाल गेहूं बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को शाह नहर को पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों और खेतों में घुस गया। तेज बहाव सामान को अपने साथ बहाकर ले गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि जब सिंचाई के लिए पानी की जरूरत नहीं होती, तो पानी का बहाव गांव की तरफ कर देते हैं। वहीं, जब सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तो कहने पर भी पानी नहीं छोड़ा जाता। लोगों ने बताया कि शाह नहर के पानी के ओवरफ्लो होने का मुख्य कारण विभाग की अनदेखी है, क्योंकि शाह नहर की साफ-सफाई और रखरखाव समयानुसार नहीं किया जाता है। इस कारण पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो पाती है। यह ओवरफ्लो पानी हर वर्ष लोगों के घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाता है। स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गेहूं की बीजाई किए अभी कुछ दिन ही हुए थे लेकिन शाह नहर से हुए ओवरफ्लो पानी ने उनकी 40 कनाल गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें