फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर को निकले व्यवसाई की कार की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पपरोला पेट्रोल पंप के समीप कार की टक्कर से पपरोला निवासी 50 वर्षीय विकास सूद की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे के करीब पेश आए इस हादसे के बाद दुर्घटना में घायल विकास सूद को उपमंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन विकास सूद को पालमपुर अस्पताल ले गए। पालमपुर में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे के करीब विकास सूद अपने एक अन्य साथी के साथ सुबह की सैर करने के बाद वापस पपरोला की तरफ आ रहे थे कि पालमपुर की तरफ से आ रही कार की चपेट में आ गए। विकास सूद कार से टकराने के बाद सड़क के समीप बनी नाली में गिर गए। विकास सूद को तुरंत उसी कार में उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लाया गया। पुलिस ने कार चालक पपरोला निवासी शिवांश के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिवांश किसी शादी समारोह से सुबह वापस पपरोला अपने घर को आ रहा था कि अचानक यह हादसा पेश आ गया। मृतक विकास सूद पालमपुर के मुख्य बाजार में दुकान करते थे और उनकी पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनका बेटा जमा दो में पढ़ रहा है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें