फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। थाना नूरपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत लरूंह में तलवाड़ा-जसूर रोड पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चालक साहिल कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फतेहपुर से राजा का तालाब की तरफ आ रहा था। इसी बीच रैहन से जा रहे बाइक पर सवार नरिंद्र कुमार और राजिंदर सिंह की लरूंह चौक पर लिंक रोड को मुड़ते समय ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार दोनों सगे भाई नरिंद्र कुमार व राजिंद्र सिंह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच सूचना मिलने के उपरांत पुलिस चौकी रैहन के एएसआई राजिंद्र कुमार व उनकी टीम हेड कांस्टेबल अजय कुमार व सुदर्शन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। टीम ने ट्रैक्टर व बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में जब डॉक्टरों ने नरिंद्र कुमार (46) को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच परिजनों ने राजिंदर सिंह को पठानकोट स्थित अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। यहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने नरिंद्र कुमार के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को उसका पोस्मार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना नूरपुर के डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। नरिंद्र दिहाड़ीदार था, जबकि उसका भाई राजिंद्र जेसीबी चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें