फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खब्बल के फ्लाई पीर मेला दंगल की अजनाला के भूपिंद्र बने विजेता

Mon, 07 Apr 2025 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। बरियाल के साथ लगती पंचायत खब्बल में फ्लाई पीर बाबा मेले का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय मेले में दूसरे राज्यों से पहुंचे 100 से भी ज्यादा पहलवानों ने अपने दांवपेंच से एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए खूब मशक्कत की। मेले की बड़ी माली अजनाला के पहलवान भूपिंद्र ने सोनीपत के विजय पहलवान को पछाड़कर अपने नाम कर ली। बड़ी माली का इनाम एक लाख रुपये रखा गया था।
विज्ञापन


कुश्तियों में नकद राशि के साथ बलटोही, पीतल एवं स्टील की गागरें आदि आकर्षक इनाम बांटे गए। मेले के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी की। पहले दिन मेले में फसल की कटाई के औजार भी बेचे जाते हैं और दूर दूर से लोग इन औजारों को खरीदने के लिए आते हैं। ब्लॉक नगरोटा सूरियां पंचायत समिति उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी संयोजक धीरज अत्री ने मेला कमेटी की ओर से पुलिस प्रशासन, ग्रामीणों व पहलवानो के सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें