कांगड़ा। छिंज मेला कमेटी समीरपुर-देहरियां (बाग) का दो दिवसीय मेले का रविवार काे समापन हुआ। समापन समाराेह में जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी बतौर मुख्यातिथि और पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजपा नेता वीरेंद्र चौधरी विशेष अतिथि के रूप में माैजूद रहे। अतिथियाें का मेला स्थल में पहुंचने पर मेला कमेटी प्रधान सीता राम व अन्य सदस्याें की ओर से स्वागत किया गया। मेले में हुए दंगल के दौरान यूपी के विनायक ने दिल्ली के प्रवीण काे हराकर समीरपुर देहरियां (बाग) का दंगल अपने नाम कर लिया।
मेला कमेटी की ओर से विजेता पहलवान काे 45 हजार और उपविजेता पहलवान काे 40 हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत जमानाबाद कुलदीप चौधरी, अब्दुलापुर पूर्व प्रधान संजय कांचा, दुगियारी प्रधान निशा देवी, अबू सैनी, प्रवीण कुमार, अविका प्रधान अंसोली, वलदेव, संजय कुमार, राय सिंह, स्वरूप चंद साहित्य अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।