फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्लोडगंज में धू-धू कर जला ऑटो

विज्ञापन
मैक्लोडगंज में ओवर हीट के चलते ओटो में लगी आग। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में रविवार दोपहर एक ऑटो में आग लग गई। इसके चलते पूरा ऑटो जल गया। यह ऑटो नड्डी निवासी मदन लाल का था और उनके परिवार की कमाई का यही एकमात्र साधन था।
विज्ञापन

ऑटो ऑपरेटर यूनियन मैक्लोडगंज के प्रधान देसराज उर्फ माइकल ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय उस समय हुई जब ऑटो संचालक को यात्री ले जाने के लिए आवाज दी। इस दौरान जैसे ही उसने ऑटो को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ मारा तो उसके इंजन में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जा सकता, पूरा ऑटो जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आटो जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आटो आपरेटर को आर्थिक सहायता प्रदान की मांग उठाई है, जिससे कि उसके परिवार का खर्चा चल सके और वह नया आटो खरीद सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें