फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजकीय सम्मान के साथ एएसआई बुद्धि सिंह को दी अंतिम विदाई

Thu, 26 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल पुलिस के एएसआई बुद्धि सिंह का बुधवार को उनके पैतृक गांव लुदरेट के श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन 24 मार्च को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हृदय गति रुकने से हुआ था।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुद्धि सिंह हिमाचल पुलिस की द्वितीय वाहिनी सकोह (धर्मशाला) में तैनात थे और पुलिस ब्रास बैंड के सदस्य भी थे। वह सहायक उप निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
उनकी चिता को उनके बड़े बेटे रोहित ने मुखाग्नि दी, जो सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत हैं। छोटा बेटा रोहन कॉलेज में अध्ययनरत है, जबकि बेटी नायरा डीएवी स्कूल, धर्मशाला में दूसरी कक्षा की छात्रा है। दोपहर बाद जब उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, तो पत्नी वीना यह दृश्य देखकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस जिला नूरपुर की टुकड़ी ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त द्वितीय भारतीय रिजर्व पुलिस बटालियन के पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह, पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के प्रभारी सहित हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर बुद्धि सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें