फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रिंकू पहलवान ने बिल्लू को हराकर जीता एक लाख रुपये का इनाम

विज्ञापन
अबदुललापुर में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते विधायक पवन काजल। आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। अब्दुल्लापुर के छिंज मेला का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान बड़ी माली में 1.10 लाख रुपये का इनाम दरगेला के रिंकू ने होशियारपुर के बिल्लू पहलवान को हराकर जीता। छोटी माली 60 हजार रुपये की रही, जिसे हैदर होशियारपुर ने जीता। उन्होंने चड़ी के पहलवान विशाल को हराया।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष देसराज चौधरी ने बताया कि समापन पर मुख्यातिथि के रूप में विधायक पवन काजल पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों और पहलवानों को सम्मानित किया। इस दौरान काजल ने मेला कमेटी को 16 हजार रुपये और खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजकों को भी 16 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा बज्रेश्वरी मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह, विजय कुमार, मदन वर्मा, संजय, अजीत सिंह और चुन्नी लाल अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें