फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं के लिए 16 अप्रैल से आवेदन, शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत सितंबर 2026 में होने वाली 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थी 16 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और निर्धारित तिथियों के बाद भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी 16 अप्रैल से 18 मई तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 19 मई से 19 जून तक आवेदन करने पर 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी फिर भी चूक जाता है तो वह 20 जून से 13 जुलाई तक 2000 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा के लिए अपना फॉर्म भर सकेगा।
परीक्षा शुल्क का विवरण बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। फ्रेश एडमिशन (सीधे) के तहत 8वीं के लिए 2400, 10वीं के लिए 3000 और 12वीं के लिए 2900 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा फ्रेश एडमिशन (टीओसी और री-एडमिशन) के लिए 8वीं कक्षा में 2600, 10वीं में 2900 और 12वीं कक्षा में 2800 रुपये फीस देनी होगा। वहीं री-अपीयर परीक्षा देने वाले 8वीं कक्षा के अभ्यर्थियों से 800, 10वीं के अभ्यर्थियों से 1000, जबकि 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों से 800 रुपये शुल्क लिया जाएगा। एक साल के भीतर अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थियों को 1000-1000 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


स्पेशल इंप्रूवमेंट एग्जाम के लिए अलग दरें
अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पहली बार परीक्षा देने पर थ्योरी के लिए 1500 और प्रैक्टिकल के लिए 250 रुपये प्रति विषय देने होंगे। दूसरी बार के लिए यह शुल्क क्रमशः 2000 और 350 रुपये, जबकि तीसरी बार परीक्षा देने पर थ्योरी के लिए 2500 और प्रैक्टिकल के लिए 450 रुपये प्रति विषय चुकाने होंगे।

सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली एसओएस की मिडल, मैट्रिक और जमा-दो की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। -डॉ. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें