धर्मशाला में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित मैराथन के विजेता प्रतिभागी महापौर ओं
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतिम दिन मैराथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मैराथन में 16 वर्ष से ऊपर के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अनीश चंदेल पहले, रुस्तम दूसरे और सुखन पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया और स्मार्ट सिटी के एमडी प्रदीप ठाकुर ने शहीद स्मारक से हरी झंडी दिखाकर 12 किलोमीटर लंबी मैराथन को रवाना किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
महोत्सव के अंतिम दिन मैक्लोडगंज चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तिब्बतियन इंस्टीट्यूट ऑफ परर्फार्मिंग आर्ट्स और स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम में 400 के करीब लोगों ने शिरकत की।