फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परौर बस स्टैंड के पास ओवरहेड कूहल बनी झरना

Tue, 17 Nov 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :-1. परौर बस स्टैंड के समीप बनी कूहल के ओवरफ्लो होने से सड़क पर गिरता पानी। संवाद
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के अंतर्गत परौर बस स्टैंड के समीप गुजर रही ओवरहेड कूहल इन दिनों स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। कूहल में पानी की मात्रा अत्यधिक होने के कारण यह ओवरफ्लो होकर झरने की तरह सीधे पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर गिर रहा है। इससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई है और हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर बसों, टैक्सियों, निजी कारों और दोपहिया वाहनों का भारी दबाव रहता है। सड़क पर लगातार पानी गिरने से फिसलन बढ़ गई है। इससे सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
जमा पानी के कारण बाइक और स्कूटी के फिसलने का डर बना रहता है। कई बार जलभराव इतना अधिक हो जाता है कि जाम की स्थिति बन जाती है और वाहनों को पास देने के लिए चालकों को काफी देर तक रुकना पड़ता है।
विज्ञापन

कूहल के ओवरफ्लो होने से आगे न्यूगल खड्ड पर बने पुल पर भी पानी जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द समाधान की मांग करते हुए बड़े हादसे की आशंका जताई है।

किसानों की ओर से पीछे से अत्यधिक पानी लाया जा रहा है जिस कारण कूहल का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर गिर रहा है। -सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग, उपमंडल सुलह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें