फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा चोरी का आरोप झूठ और बकवास, जांच में सहयोग करे विपक्ष : शांता कुमार

Sat, 11 Jul 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने राम मंदिर चंदा चोरी संबंधी बयान को महा झूठ और महा बकवास है। विपक्ष को इस मामले में राजनीति करने के बजाय जांच में सहयोग करना चाहिए। विपक्ष के जो नेता आज राम मंदिर चढ़ावे की चोरी का आरोप भाजपा पर मढ़ रहे हैं, सच्चाई यह है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी राम सेवकों पर गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने यह पलटवार किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में चंदा चोरी भाजपा की सोची-समझी साजिश है, जिसके खिलाफ कांग्रेस 14 जुलाई को जिला मुख्यालयों में भजन-कीर्तन कर विरोध जताएगी।
शांता कुमार ने कहा कि राम मंदिर में हुई इस चोरी से पूरा भारत आहत है और हम सब दुखी हैं, लेकिन इस कृत्य को भाजपा से जोड़ना तर्कहीन है। आज हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और प्रदेश में प्रतिदिन अपराध व हत्याएं हो रही हैं, परंतु इन सभी वारदातों की सीधी जिम्मेदारी कांग्रेस पर नहीं थोपी जा सकती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां राम होते हैं वहां रावण और जहां कृष्ण होते हैं वहां कंस भी होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे और जेलों में सड़ेंगे। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे आलोचना करने के बजाय जांच को सही दिशा में ले जाने के लिए सुझाव दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें