धर्मशाला। कृषि विभाग जिले में दो दिन हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जिन क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहां जाकर विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही पता चल सकेगा कि जिले में सब्जियों और फलों की फसल को कितना नुकसान पहुंचा है।
ओलावृष्टि से किसानों की फ्रांसबीन, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, बैंगन सहित अन्य सब्जियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा नूरपुर क्षेत्र में अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण आम की अधिकतर फसल झड़ गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि दो दिन हुई भारी ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का कलन किया जा रहा है। फील्ड से रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल पाएगा कि फसलों को कितना नुकसान पहुंचा है।वाह
वाहनों के शीशे टूटे
ओलावृष्टि से स्कूटी-बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में बड़े साइज के ओले गिरने से बाइक-स्कूटियों के शीशे और मीटर पर टूट गए हैं। पालमपुर के मैंझा के सोनू ने बताया कि ओलावृष्टि से उनकी स्कूटी का मीटर टूट गया, जिसे नया लगवाने में 4500 रुपये का खर्चा आया है। वहीं, मैंझा के ही संजीव ने बताया कि उनकी स्कूटी के दोनों साइट मिरर टूट गए हैं। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा है।