फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योड़ा मंडी में किसानों का धान खराब होने के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। इंदौरा के मंड क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम ने धान की फसल खरीदने के लिए त्योड़ा में मंडी खोली थी, लेकिन मंडी में अधिकारियों और ठेकेदारों के ढीले रवैये के कारण फसल सड़ने की कगार पर है। किसान सरकार की ओर से जारी पोर्टल में रजिस्टर करने के बाद मंडी में पहुंच रहे हैं लेकिन मंडी में जिस ठेकेदार को धान की सफाई का ठेका दिया गया है उसकी लेबर कम होने के कारण अभी तक 18 पंजीकृत किसानों की ही फसल मंडी में खरीद जा सकी है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि एपीएमसी ने कुल पांच पंखे धान की सफाई के लिए उपलब्ध थे, लेकिन उनमें से भी तीन ही पंखे सही रूप से चल पा रहे हैं, जबकि मंडी में आ रही फसल के हिसाब से यहां कम से कम दस पंखे होने चाहिए।
अधिकारी आश्वासन देकर इस बात को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार उपचुनावों में व्यस्त है। किसानों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध किया है कि किसानों की फसल की ओर ध्यान दें नहीं 6 माह में तैयार की गई फसल मंडी तक पहुंचने से पहले खेतों में ही खराब हो जाएगी। कमियों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश जारी करें ताकि किसानों की धान की फसल की खरीद समय पर हो सके।
विज्ञापन

एपीएमसी कांगड़ा के सचिव राजकुमार ने कहा कि त्योडा मंडी में कुल पांच पंखे उपलब्ध करवाए गए हैं और सभी ठीक हैं। यदि एफसीआई और पंखे लगाने के बारे में लिखित रूप में देती है तो पंखे धान सफाई के लिए उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें