फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर यूनियन की मांगों को शीघ्र किया जाए पूरा नहीं तो होगा उग्र आंदोलन: इंटक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन (इंटक) ने सोमवार को नगर निगम धर्मशाला दफ्तर के बाहर धरना -प्रदर्शन कर जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के महामंत्री सीता राम सैणी ने बताया कि मजदूर यूनियन ने दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक तीन बार नगर निगम धर्मशाला को शहरी विकास योजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों की मांगों को लेकर पूरा करने के लिए पत्र लिखा है। लेकिन, निगम ने मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इससे यूनियन में रोष है। उनकी मांग है कि नगर निगम के तहत शहरी विकास योजना के तहत कार्य कर रहे मजदूरों को साल में 120 दिन काम, निगम के तहत महीने की सात तारीख से पहले मजदूरों के भुगतान और मजदूरों के काम पर पहुंचते ही मस्टरोल में हाजिरी लगाने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने बताया कि निगम में ऐसे भी मजदूर हैं जिनको अभी तक भी किए गए विकास कार्यों की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शीघ्र इन निर्माण मजदूरों की समस्या का समाधान किया जाए।
वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि शीघ्र ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन की ओर से और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गुरदास राम सांख्यान, मदन लाल, प्रकाश चंद चौधरी, संतोष कुमारी, वीना शर्मा व अन्य मजदूर वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होंगे योजना के तहत विकास कार्य : प्रदीप
नगर निगम आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने बताया कि निगम की ओर से कार्य के बदले मजदूरी के सभी भुगतान किए जा चुके हैं। वहीं योजना के तहत कार्यों को शुरू करने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सारी प्रकिया पूरी होने पर काम शीघ्र ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें