फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च को शिमला में सरकार का घेराव करेगा संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब/फतेहपुर (कांगड़ा)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर खंड राजा का तालाब व खंड फतेहपुर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष जतिंद्र कुमार और सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आयोजित बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा महासचिव राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए पिछले 6-7 वर्षों से प्रयासरत हैं और इसी मुद्दे पर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर तीन मार्च को कर्मचारी महासंघ शिमला में बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करेगा।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों पर जबरदस्ती थोपी गई है, जिसका खामियाजा मौजूदा समय में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि सेवानिवृत्ति उपरांत कर्मचारी को उसकी जमा राशि का ब्याज नाममात्र पेंशन के रूप में मिल रहा है। संघ के अनुसार शिमला धरना प्रदर्शन के लिए दोनों खंड से तीन सौ कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, विंदर कुमार, अनिल कुमार, धर्मपाल, हरीश मेहता, लाल सिंह, राजकुमार, अजय नांगला, बरिंद्र पठानिया, रघुवीर सिंह, सतीश कुमार, जोगिंद्र सिंह, सचिन देव, बलवीर संधू, योगेश शर्मा, सतपाल, कुलदीप सिंह, राजीव, राजेश, राकेश, मुस्ताक अहमद, राजीव राणा, योगेश शर्मा, रजनीश धीमान, राजेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, देवेंद्र सिंह, पंकज गुलेरिया, नरदेव पठानिया, अर्जुन सिंह, कमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें