फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोबेशन में सेवाएं दे रहे जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति दूर करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। शिक्षा खंड रक्कड़ की कार्यकारिणी ने खंड महासचिव मनोहर लाल गांधी की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के समक्ष 2020 में प्राथमिक सहायक अध्यापकों से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन

मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आश्वासन दिया कि प्रोबेशन में सेवाएं दे रहे पैट से नियमित हुए जेबीटी अध्यापकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। खंड महासचिव गांधी ने कहा कि प्रोबेशन पर सेवारत होने के चलते जेबीटी के इस वर्ग को पे रिवीजन का सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की ओर से सुझाए गए तीनों विकल्पों से जहां प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पे कमीशन से फायदा हो रहा है वहीं एक माह पूर्व प्रोबेशन पूरा कर चुके अध्यापकों के मूल वेतन में 5000 रुपये का अंतर आ रहा है। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश, जगजीवन, भगवान दास, अजीव सिंह, अक्षय कुमार, जीवन लाल, कुलदीप, नीलम, मुलख राज, भगवान दास, सुरिंद्र, मनोज कुमार, राजिंद्र, कंचन, वंदना, सुमन, शमा राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें