फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ठेकेदारों ने मांगों को लेकर आवाज की बुलंद

विज्ञापन
शाहपुर के लोक निर्माण विभग के सरकारी ठेकेदार मंडल कांगड़ा के अधीक्षक जीवन सिंह को ज्ञापन सौंपते ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग मंडल के अंतर्गत काम कर रहे सरकारी ठेकेदारों ने एसडीएम कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री और अधिशासी अभियंता मंडल कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदार यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बुधवार को उपायुक्त के कार्यालय का धर्मशाला में घेराव करेंगे।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन में कांगड़ा मंडल के नवनीत शर्मा, अरविंद गर्ग, बृज किशोर धर्मशाला व लक्की ने बताया कि लगभग तीन माह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सचिव व मुख्य अभियंताओं को ठेकेदारों की ओर से अपनी मांगों को लेकर अपील की जा रही है। लेकिन, मांगों की लेकर सरकार की ओर से कोई भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी से ठेकेदारों की ओर से टेंडर न डालने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब सरकार ने उन्हें काम बंद करने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किए गए कार्यों का समय पर भुगतान, 2017 से पूर्व जीएसटी की अदायगी न करना तथा एक्स फार्म के बिना भुगतान न करना मुख्य मांगे हैं।
इस मौके पर पवन सूद, विनय गर्ग, प्रिंशु गर्ग, नागेश्वर मनकोटिया, वतन सिंह कालू, बिट्टू पठानिया, अंकित गर्ग, चंद्रशेखर डोगरा, दिलबाग सिंह, अनिल, राजकुमार, अरविंद, सुनील सैणी, गिरीश, नीरज, राकेश वर्मा, अरुण मनकोटिया, अनिल सैणी, प्रदीप कुमार व अन्य ठेकेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें