फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी कांगड़ा ने किया चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
धर्मशाला के सराह स्थित स्लम एरिया में बाल दिवस पर चाइल्ड लाइन की प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चे ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। चाइल्ड लाइन कांगड़ा की ओर से आयोजित चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ एडीसी कांगड़ा राहुल कुमार ने किया। इस दौरान एडीसी कांगड़ा को संस्था के चेयरमैन रमेश चंद्र अवस्थी ने दोस्ती बैंड (सुरक्षा बंधन) पहनाकर बच्चों की सुरक्षा के लिए वचनबद्धता ली।
विज्ञापन

इसके बाद एडीसी ने हस्ताक्षर कर अपनी बचनबद्धता जताई और हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर कर बच्चों की सुरक्षा के लिए अपनी वचनबद्धता दर्ज करवाई। जिला कांगड़ा के चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बताया कि इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम सराह स्थित स्लम एरिया में गई । वहां पर चाइल्डलाइन नंबर 1098 एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान दी। इसमें लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों मनमोहन, जितेंदर, बलदेव, इंदरजीत, ललिता, डिंपल, अनीता और सतीश ने सराह में बच्चों के साथ विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनोरंजक खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया। इसमें कुश्ती दौड़, कुर्सी दौड़, लंगड़ी दौड़ आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें