फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को बचाते पेड़ से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
ाहपुर में कार को बचाते हुए ट्रक पेड़ से टकराया ट्रक। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में रविवार सुबह सवा छह बजे ओवरटेक करती हुई कार को बचाते हुए ईंटों से भरा ट्रक पेड़ से जा टकराया। कार ट्रक के अगले टायर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक और दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

ट्रक इतनी तेज गति से टकराया कि पेड़ जड़ से उखड़ गया। ट्रक चालक विक्रम सिंह पुत्र रमेल सिंह निवासी भाली, तहसील जवाली ने बताया कि ईंटें लेकर पठानकोट से पालमपुर जा रहा था। सुबह सवा छह बजे शाहपुर में एक कार ओवरटेक कर रही थी। सामने से एक गाड़ी आ रही थी। कार को बचाते हुए ट्रक पेड़ से जा टकराया। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि विजय कुमार (27) पुत्र करनैल सिंह और सौरव (18) पुत्र अवतार सिंह दोनों निवासी फतेहपुर और ट्रक चालक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों में समझौता हो गया इसलिए मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें