फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय परिसर में मांगों के लिए प्रदेश सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वीरवार को डीसी कार्यालय परिसर धर्मशाला के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परिषद कार्यकर्ताओं ने बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने और वर्ष 2013 से बंद छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। मांगें जल्द नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने और आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्यार्थी परिषद जितेंद्र सिंह ने कहा कि एचपीयू की ईसी बैठक के बाद फीस में करीब 25 से 27 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। विद्यार्थी परिषद करीब एक माह से इसका विरोध कर रही है। प्रदेश के गरीब और मेहनतकश परिवारों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। फीस बढ़ने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि फीस वृद्धि के विरोध में एचपीयू में परिषद के कार्यकर्ता 16 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिषद की मांग है कि बढ़ी फीस तत्काल वापस ली जाए और वर्ष 2013 से बंद छात्र संघ चुनाव दोबारा बहाल किए जाएं।
मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद आंदोलन को और तेज करेगी। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें