धर्मशाला। इस बार तपोवन विधानसभा सत्र के दौरान अपनी समस्या लेकर आने वाले आम लोगों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को जोरावर मैदान से पैदल नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन ने पहली बार जोरावर मैदान से विधानसभा परिसर के ऊपरी गेट तक 35 सीटर शटल बस चलाने का फैसला लिया है। इससे बुजुर्गों व दिव्यांगों सहित सभी लोगों को राहत मिलेगी।
दरअसल जोरावर मैदान से विस परिसर के ऊपरी गेट की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। विधानसभा के सत्र के दौरान बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों को जोरावर मैदान में रोक दिया जाता है। वहां से लोगों को पैदल विधानसभा परिसर जाना पड़ता था। इस बार बस सुविधा होने से एक समय में 35 लोग एचआरटीसी के तय किराये पर विस के गेट पर उतरे जाएंगे। उधर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि जोरावर मैदान से विधानसभा के ऊपरी गेट तक सत्र के दौरान शटल बस चलाई जाएगी।