फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धर्मशाला पहुंचेगी जयराम सरकार व विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तपोवन विधानसभा परिसर में दस दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए रविवार को जयराम सरकार धर्मशाला पहुंचेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार शाम लगभग छह बजे धर्मशाला पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मंत्री व भाजपा विधायक अपने-अपने समय अनुसार शाम तक आएंगे। वहीं, कांग्रेेस के विधायक भी दोपहर बाद ही धर्मशाला में दस्तक देंगे। दोपहर साढे़ 12 बजे शिमला से अधिकारियों की टीम हेलिकॉप्टर से धर्मशाला आएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक मिनी सचिवालय में सात बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी, जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक होटल धौलाधार में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री लेंगे।

किशन कपूर ने लिया तैयारियों का जायजा
शनिवार को शीतकालीन सत्र की तैयारियों का खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने जायजा लिया। कपूर ने पहले मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया और उसके बाद तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जांचीं। इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार, एसी टू डीसी बलवीर राणा, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें