फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा के 21 स्वास्थ्य कर्मियों सहित जिला में 497 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बढ़ते मामलों में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 497 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 314 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ 2444 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। बुधवार को जवाली के भल्लाड़ गांव की 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सिविल अस्पताल जवाली में मौत हो गई। बुधवार को जिला कांगड़ा में टांडा अस्पताल के 21 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन घाटी के 13 जवान, रे के आठ लोग, आयुर्वेदिक अस्पताल के आठ लोग, एसपी ऑफिस का एक जवान, सीएसआईआर के तीन लोग, डूंगी गांव के सात लोग, व्हिकलेड कांगड़ा के नौ कर्मचारी, मैक्लोडगंज के 10 के करीब लोग, पुलिस थाना नूरपुर के दो जवान, एसबीआई धर्मशाला के दो कर्मी, दलाईलामा मंदिर के दो कर्मी, सीएमओ ऑफिस का एक स्वास्थ्य कर्मी आदि संक्रमित हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 57007 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 53371 संक्रमितों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1187 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उन्होंने लोगों से कोरोना लक्षण होने पर तुंरत जांच करवाने की अपील की है, ताकि अपने साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि अभी जिला कांगड़ा में वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें