फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बच्चों सहित जिला कांगड़ा में 43 लोग हुए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को आठ बच्चों सहित कोविड संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामले 291 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

डीसी डॉ. निपुण जिदंल ने बताया कि सभी संक्रमितों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है।
आज 87 केंद्रों में लगेगी 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में शनिवार को 18 से अधिक आयु वर्ग को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 87 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें भवारना ब्लॉक के भवारना, सुलाह, खैरा, मारंडा, देवी पंचायत, डाडासीबा ब्लॉक के डाडासीबा, टैरेस, पीरसलूही, गरली, नैहरन पुखर, करोआ, फतेहपुर ब्लॉक के सीएच फतेहपुर, रैहन, रे, राजा का तालाब, धमेटा, भरमार, गंगथ ब्लॉक के गंगथ, सदवां, जसूर, फटू का बाग, बदूही, सुखहार, औंध, पलाहारी, रिट, नूरपुर, गोपालपुर ब्ॅलाक के सीएच/सराय भवन सीएच पालमपुर, गोपालपुर, बनूरी, सलियाणा चौक, मनियाड़ा, रजोट, जंडपुर, सुन्गल, राजपुर, बल्ला, लोहना, ब्लॉक के इन्दौरा के इन्दौरा, बडूखर, इन्दपुर, ज्वालामुखी ब्लॉक के शिवनाथ, गुलेर, नाहलिया, खबली, भटोली फकौरियां, धनोट, महाकाल ब्लॉक के पपरोला, मझैरना, मनझोटी, भुलाना, डूहक, नगरोटा बगवां ब्लॉक के नगरोटा बगवां, लिली, घाड जसूर, क्वारी, चामुण्डा, टंग, एरला, सरोत्री, नगरोटा सुरियां ब्लॉक के भाली, लुदरेट, चलवाड़ा, शाहपुर ब्लॉक के सिविल अस्पताल शाहपुर/आईटीआई, कुठवां, सराह, महेरना, नेरटी, तोतारानी, हारचक्कियां, सियोन, सामुदायिक भवन धर्मशाला, थुरल ब्लॉक के थुरल, जैसिंहपुर, लम्बागांव, रोपड़ी, वैरघट्टा, कुहण, बच्छवाई, तियारा ब्लॉक के टंडन क्लब कांगड़ा, दाड़ी, रिहालपुरा, चंदरोट, कोहली, एमसीएच तियारा ऐट पंचायत घर व टांडा लाइब्रेरी में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें