फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली छुट्टियों के बाद भी 40 फीसदी छात्रों ने की छुट्टी

विज्ञापन
धर्मशाला के गर्ल्स स्कूल में कक्षा में बैठी छात्राएं। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। कभी कोरोना संक्रमण तो कभी अन्य छुट्टियों के बाद भी स्कूली विद्यार्थियों का जी नहीं भर रहा है और विद्यार्थी लगातार स्कूल आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दिवाली की छुट्टियों के बाद खुले स्कूलों में 40 फीसदी के करीब छात्र-छात्राओं ने फिर से स्कूल से छुट्टी कर ली। इस दौरान जिले के स्कूलों में जमा-एक और जमा दो के 70 फीसदी के करीब छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि आठवीं से दसवीं तक 50 से 60 फीसदी छात्र ही स्कूल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को जिले के स्कूल एक बार फिर खुले। लेकिन इस दौरान भी अध्यापकों को छात्रों का इंतजार करना पड़ा। जिले में कई ऐसी कक्षाएं रहीं, जहां पर एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंचा, जबकि अन्य कक्षाओं में भी 70 फीसदी से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। ब्वॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रिंसिपल संजय कुमार ने बताया कि ब्वॉयज स्कूल धर्मशाला में सोमवार को 35 फीसदी के करीब छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आठवीं से लेकर 10वीं तक के छात्रों का आंकड़ा बहुत कम था, जबकि 11वीं और 12वीं के छात्रों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी हुई है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी की प्रिंसिपल अमिता सूद ने बताया कि दाड़ी में सोमवार को 114 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है, जबकि स्कूल में कुल 291 छात्र-छात्राएं शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन

-दिवाली की छुट्टियों के बाद खुले स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 70 फीसदी के करीब रही। इस दौरान आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों का आंकड़ा बहुत कम रहा है, जबकि 11वीं और 12वीं के 70 फीसदी के करीब छात्र स्कूल आए हैं। - रेखा कपूर, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें