थुरल (कांगड़ा) थुरल खास पंचायत के गांवों में 36 घंटे तक बिजली गुल रहने से करीब 150 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत उपमंडल थुरल के गांव भनाड़, नलहेड़, टीकरी आदि गांवों में शनिवार आधी रात से लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप रही।
क्षेत्र में बिजली न होने से लोगों को शनिवार से लेकर सोमवार की दोपहर तक अपने प्रतिदिन के कार्य करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गांव के अशोक कुमार, संजय कुमार, अजय कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, अक्षय, संदीप, प्रवीण, अजय, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, जोवन लाल, नसीब सिंह, विकास, विवेक, रमेश चंद, धर्म सिंह, शक्ति चंद, जोगिंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, कल्याण चंद, किशोरी लाल, सुनील कुमार, राजेश कुमार, विधि चंद, बलदेव सिंह, किशोरी लाल, मदन लाल, अनु, राज कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, ओंकार सिंह, जोगिंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, राजकुमार, अजीत सिंह, सरूप चंद, कंचन सिंह आदि ने बताया कि शनिवार आधी रात को बिजली गुल हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली न होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पडा़। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता गुरमीत सिंह ने बताया कि इन गांवों को जिस ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाती है। उस ट्रांसफार्मर से आगे दो बार तारें टूट गईं। शनिवार रात को तार टूट गई थी। ओर्ड के कर्मचारियों ने रविवार को तार ठीक कर दी, उसके बाद दूसरी तार टूट गई। सोमवार को दोबारा तारों को ठीक कर इलाके में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई है।