फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें नवरात्र तक ज्वालाजी में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कोविड टेस्ट की रिपोर्ट या वैक्सीन प्रमाण-पत्र के बिना श्रद्धालुओं को मंदिर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नियमों की पालना करते हुए श्रावण अष्टमी के पांच मेलों में अब तक 30 हजार श्रद्धालु मां ज्वालाजी के दर्शन कर चुके हैं। उपायुक्त कांगड़ा और एसपी कांगड़ा ने भी ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन के प्रयासों को सराहा है।
मंदिर अधिकारी और नायब तहसीलदार निर्मल सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से मेले कोरोना महामारी में शांति से करवाए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुजारी वर्ग, दुकानदारों और स्थानीय जनता का सहयोग मिला है, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था बनाई रखी।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी ने बताया कि पांच नवरात्रों में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता ज्वाला की पावन ज्योतियों के दर्शन किए हैं। इसके अलावा पांचवें नवरात्र तक 10 लाख का चढ़ावा भक्तों ने ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ाया है। इसके अलावा सोना दो ग्राम 500 मिलीग्राम और चांदी 160 ग्राम अर्पित की गई। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। समय-समय पर सैनिटाइज करवाया जा रहा है। बिना मास्क और बिना पर्ची के मंदिर में प्रवेश वर्जित है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है । यात्रियों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें