फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर परिषद कांगड़ा के नौ वार्डों में 28 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

Thu, 07 May 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के चुनावी रण की अंतिम तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के बाद जहां एक प्रत्याशी का आवेदन रद्द कर दिया गया, वहीं बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन एक अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इशांत जसवाल द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित करते ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में प्रचार के लिए डट गए हैं। शहर के कुल 7,823 मतदाता (3,867 पुरुष और 3,956 महिला) इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शहर के 9 वार्डों में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। जहां तीन पूर्व अध्यक्ष अपने सियासी अनुभव के साथ मैदान में हैं, वहीं विधायक पवन काजल ने सभी वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उतारकर पहली बार नगर परिषद के चुनावों में सीधा हस्तक्षेप किया है। काजल ने तख्तापलट का एलान कर मौजूदा सत्ता समीकरणों को चुनौती दे दी है।



पहाड़ी बोली में भावनात्मक अपील

चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर प्रचार तेज कर दिया है। वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हाथ जोड़कर ठेठ पहाड़ी भाषा का सहारा ले रहे हैंं... दिखी लेनयो फिरी मेरे... नाएं दे अगे ऐ नसाण होणा... (देख लेना, मेरे नाम के आगे यही निशान होगा)।
विज्ञापन




वार्डवार प्रत्याशियों और चुनाव चिह्न

वार्ड-1 : कुमारी मीनू (कुर्सी), भावना कपिल (ताला चाबी), राखी शर्मा (सिलाई मशीन), शशि कांता (वायुयान) और सोनिया चौधरी (लेटर बॉक्स)।

वार्ड-2: सुमन वर्मा (ताला चाबी) बनाम अनीता कुमारी (कुर्सी)।

वार्ड-3: अनिल कुमार (कुर्सी), आशुतोष परवान (ताला चाबी), पुष्पा देवी (सिलाई मशीन) और विकास वर्मा (वायुयान)।

वार्ड-4: अनुराधा (कुर्सी), बलदेव कुमार (ताला चाबी), राजीव कुमार (सिलाई मशीन) और सुनील कुमार (वायुयान)।

वार्ड-5: रंजीता (कुर्सी), राधा (ताला चाबी) और रीता (सिलाई मशीन)।

वार्ड-6: राज कुमारी (ताला चाबी), मनीषा गुप्ता (कुर्सी) और सुधा शर्मा (सिलाई मशीन)।

वार्ड-7: कोमल शर्मा (कुर्सी), सारिका ग्रोवर (ताला चाबी)।

वार्ड-8: रमन कुमार (कुर्सी) और शुभम कुमार (ताला चाबी)।

वार्ड-9: अशोक शर्मा (कुर्सी), मुनीष चौधरी (ताला चाबी) और रितेश सोनी (सिलाई मशीन)।



मतदान केंद्र में परिवर्तन

प्रशासन ने वार्ड-8 के मतदान केंद्र में बदलाव किया है। अब यहां के वोटर नगर परिषद कार्यालय के बजाय लैंड रिकॉर्ड कार्यालय (समीप पॉलिटेक्निक) में मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी ने सभी को आचार संहिता के पालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें