फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि और सहानुभूति को छोड़ 2022 का अलग परिस्थितियों में होगा चुनाव: जयराम

विज्ञापन
पालमपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत करते विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को श्रद्धांजलि और सहानुभूति के नाम पर मिली जीत के बाद साल-2022 में होने वाले विस चुनाव में परिस्थितियां अलग होंगी। कहा कि चुनावी साल में हमारा एक-एक दिन महत्वपूर्ण होगा और भाजपा सरकार चुनाव में आचार संहिता लगने से एक दिन पहले तक विकास कार्य करेगी।
विज्ञापन

पालमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोगों और राजनीतिक पार्टियों की लिए चुनाव में हार-जीत लगी रहती है।
चुनावों में हार से मिले आघात और घाव भर जाते है, लेकिन इन्हें पीछे छोड़ कर नए सिरे से बातें होती हैं। लिहाजा, साल-2022 में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। श्रद्धांजलि और सहानुभूति एक जैसी नहीं रहती, इस चुनाव में अलग परिस्थितियां होंगी। उन्होंने प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार या फेरबदल पर न तो हां कही और न ही न कही। कहा कि ऐेसी बातें उठना स्वभाविक होती हैं और यह उठती हैं। वहीं, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद संगठन में फेरबदल करने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में हर जगह विकास हुआ है। इससे प्रदेश के लोगों को कई समस्याओं को कम किया गया है। कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों में भले ही कुछ कमी आई थी, लेकिन सरकार ने इसे अब पूरा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव की जीत में सरकार और संगठन तथा कार्यकर्ता सब मिल कर काम करते हैं और आने वाले में हम सब मिल कर चुनाव जीतेंगे।
कांगड़े दे लोकां जो न्यूंदरा देणा आया
पालमपुर में कांगड़ा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ने 27 दिसंबर को मंडी में होने वाली रैली को लेकर भारी संख्या में आने को कहा। कहा कि वे इस दिन पीएम मोदी की रैली में आकर उनका मार्गदर्शन सुनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आज किसी
को कुछ देने नहीं आए हैं, बल्कि मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कांगड़े दे लोकां जो न्यूंदरा(निमंत्रण) दैणा आया है। मुख्यमंत्री की कांगड़ी में कही बात से बैठक में सभी लोग हंस पड़े। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विस अध्यक्ष विपिन परमार, मंत्री विक्रम ठाकुर, राकेश पठानिया, विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, अरुण कूका, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक दूलो राम, प्रवीण कुमार, प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें