फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिनों बाद जिला कांगड़ा में दो बुजुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को 16 दिन बाद दो बुजुर्गों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। वहीं आईटीआई बैजनाथ के छह छात्रों सहित कोरोना संक्रमण के 73 मामले सामने आए हैं और 48 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

इंदौरा की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला व दाड़ी की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। जिले में अब संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि लंबे समय बाद जिले में एक्टिव केस 400 के पार हो गए हैं। इस समय कोरोना के 406 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में खुंडियां के सुरानी गांव के पांच लोग हैं, जिसमें से दो बच्चे भी शामिल हैं। राजा का तालाब के तीन लोग, सलोल गांव के तीन लोग, खनियारा के पांच लोग व जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 46861 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45405 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1046 मरीजोें की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें