फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम सरकार के बजट से पर्यटन का पंख लगने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जयराम सरकार के पहले बजट से सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के पर्यटन उद्योग को खासी उम्मीदें हैं। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, पौंग बांध के आसपास और धरोहर गांव परागपुर में पर्यटन के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को है, जबकि मसरूर मंदिर में भी पर्यटन को बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान को लेकर सरकार से आस है। इसके अलावा बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट में पर्यटकों की सुविधाओं में इजाफा करने को लेकर बजट में प्रावधान हो सकता है। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग को लेकर धर्मशाला की इंद्रू नाग साइट भी विकसित हो सकती है। वहीं, त्रियुंड ट्रैकिंग साइट में पर्यटकों को सुविधा देने के साथ धर्मशाला के आसपास के क्षेत्रों में अन्य ट्रैकिंग साइटों का भी विकास के लिए योजना बनाने की इस बजट से उम्मीद है। इसके अलावा लंबे समय से अटके प्रोजेक्टों पर भी बजट को खासी उम्मीद है। इसमें पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज को रोप-वे, मैक्लोडगंज में ट्रैफिक समस्या से निजात के लिए पार्किंग स्थल विकसित करने के साथ मैक्लोडगंज में रिंग रोड की स्थापना को लेकर भी कार्य हो सकता है।
इनसेट
धार्मिक पर्यटन को मिल सकता है बढ़ावा
जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठों को एक कॉरिडोर के तहत जोड़ने से कांगड़ा जिला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। भाजपा के दृष्टि पत्र में भी सूबे में धार्मिक कॉरिडोर विकसित करने पर काम करने का वादा किया गया है, जिस पर पहले बजट में मोहर लग सकती है।
विज्ञापन

इनसेट
कांगड़ा की संस्कृति को आगे लाने का प्रयास
हाल की में प्रदेश सरकार ने जिला के नूरपुर में कांगड़ा शैली में एक विश्राम गृह बनाने की योजना बनाई है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इसी प्रकार कांगड़ा की संस्कृति को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए और काम होना चाहिए। जिससे देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
कोट्स
जिला पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी ने कहा कि कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। इसके अलावा नए बजट में जो योजनाएं आएंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा ऋकरने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

कोट्स
होटल एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी बंबा ने कहा कि पर्यटकों को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिला में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां तक अभी पर्यटक नहीं पहुंच पाए हैं। इसलिए प्रदेश सरकार से नए बजट में ऐसे स्थानों को विकसित करने की आस है। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें