फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंड क्षेत्र की प्रियंका राणा बनी सेना की लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंड की प्रियंका राणा बनी सेना में लेफ्टिनेंट
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सेना के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट देंगी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल के मंड क्षेत्र की बेटी ने सूबे का नाम रोशन किया है। मंड क्षेत्र के मंड सनौर की प्रियंका राणा भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। प्रियंका पश्चिम बंगाल में सेना के अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

प्रियंका राणा ने नर्सरी और केजी की पढ़ाई आर्मी स्कूल देहरादून से की। इसके बाद पहली से पांचवीं तक की शिक्षा लिटिल एंजिल मॉडल स्कूल मंड स्नोर, छठी से दसवी कक्षा तक की शिक्षा सनराइज स्कूल तेयोड़ा और जमा एक और दो की पढ़ाई सरकारी स्कूल संसारपुर टैरेस से विज्ञान संकाय में पूरी की। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पीजीआई चंडीगढ़ से की है। प्रियंका ने कहा कि उसका सपना था के वह एक दिन अफसर बनकर लोगों की सेवा करें। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, मामा प्रवीण कुमार और शिक्षक विपिन कुमार को दिया। प्रियंका के पिता जगदीश राणा भी सेना की 15 डोगरा से सेवानिवृत्त हुए हैं। वर्तमान में मां चिंतपूर्णी मंदिर में बतौर सुरक्षा गार्ड अपनी सेवाएं दे रहे हैं और माता गृहिणी हैं। छोटा भाई सरताज राणा भी आर्मी में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें