फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल की ओटी व दूसरे की एक्स-रे मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/जवाली (कांगड़ा)। राजा का तालाब में एक निजी अस्पताल को सील करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब जवाली में दो निजी अस्पतालों में दबिश दी। अनियमितताएं पाए जाने पर महकमे की टीम ने एक निजी अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सील कर दिया, जबकि दूसरे अस्पताल का पंजीकरण न होने पर उसे पूरी तरह सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक अस्पताल का 2016 के बाद पंजीकरण रिन्यू नहीं करवाया गया था। साथ ही यहां पर डॉक्टर भी बाहर से बुलाए जाते थे। इसके अलावा नगरोटा सूरियां में भी निजी अस्पताल में दबिश दी गई, लेकिन वहां सबकुछ ठीक था। पिछले तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग की यह निजी अस्पतालों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले राजा का तालाब में एक अस्पताल और रेहन में अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई थी। जवाली में जिस निजी अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर सील किया गया है, वहां पर गर्भपात करवाने के उपकरण मिले हैं। जबकि यह निजी अस्पताल गर्भपात करवाने के लिए अधिकृत नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिला के अन्य निजी अस्पताल प्रबंधकों में हड़कंप में गया है।

कोट्स
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएस राणा ने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले निजी स्वास्थ्य संस्थानों को लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आगे भी नियमों की अनदेखा करने वालों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें