फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग विस्थापितों की समस्याओं के उपायुक्त को सौंपे 100 प्रपत्र

Thu, 06 Aug 2026 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पीड़ित पौंग विस्थापित कन्वीनर कमेटी और किसान सभा हिमाचल ने बुधवार को राहत एवं पुनर्वास उपायुक्त कुलवीर सिंह राणा से मिलाकर विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित 100 प्रपत्र सौंपे। इन प्रपत्रों में विस्थापितों के संपर्क नंबर और नए पते भी उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि भविष्य में प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुगमता और तेजी आ सके।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 1188/6ए मुरब्बों के महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी उपायुक्त के साथ विस्तार से चर्चा की। कमेटी के प्रधान सरदार प्रेम सिंह ने बताया कि सभी प्रपत्रों को समस्याओं और विभिन्न विषयों के आधार पर पहले ही वर्गीकृत कर लिया गया है। योजनाबद्ध प्रयासों के परिणामस्वरूप यह प्रपत्र प्रक्रिया पूरी हो पाई है।
उन्होंने कहा कि प्रपत्र भरने का अगला कार्यक्रम 9 अगस्त को धमेटा में आयोजित किया जाएगा, जिसकी देखरेख कन्वीनर कमेटी के सदस्य राजीव शर्मा करेंगे। राहत एवं पुनर्वास उपायुक्त कुलवीर सिंह राणा ने प्रपत्र प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि विस्थापितों की समस्याओं और सौंपे गए प्रपत्रों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें