धर्मशाला (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल नंबर-2 धर्मशाला के तहत नई 11 केवी लाइनों के रखरखाव के कारण सात अगस्त को मनेड, खतेहड़, अपर बगली और आसपास के इलाकों में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने बताया कि खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा। संवाद
पठियार और गबली में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत 11 केवी पठियार फीडर के अंतर्गत आने वाले पठियार, गबली, चाहड़ी, लाहड़ और दरगा में बिजली के तार बदलने के कारण सात अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ इशानी भट्टू ने बताया कि मौसम अनुकूल न रहने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद