फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: चुनाव ड्यूटी पर नदारद रहने पर पोलिंग ऑफिसर निलंबित, चुनाव प्रचार करने के भी लगे हैं आरोप

Thu, 28 May 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोलिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोलिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। निलंबित पोलिंग ऑफिसर पर प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के आरोप भी लगे हैं। जानकारी के अनुसार स्थाना पटवार सर्किल में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में पोलिंग ऑफिसर के तौर पर लगाई गई थी। आरोप है कि वह बुधवार रात अपने ड्यूटी स्थल से नदारद रहे। साथ ही उन पर अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के आरोप भी लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधीश कांगड़ा ने पोलिंग ऑफिसर सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर, सुनील कुमार ने प्रचार के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बीती शाम उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते वह ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं रह सके। उधर, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि पोलिंग ऑफिसर पर ड्यूटी से गायब रहने और अपनी पंचायत में चुनाव प्रचार के आरोप लगे थे। मतदान केंद्र पर अन्य पोलिंग ऑफिसर की तैनाती कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें