फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या, सड़क किनारे मिला शव, सिर पर गहरे जख्म; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 29 Oct 2025 08:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चढ़ियार (कांगड़ा)।

सार

जिला कांगड़ा की छेक पंचायत के उपप्रधान का शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले की छेक पंचायत के उपप्रधान रवि राणा (40) की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। उनका शव घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात रवि राणा चढ़ियार में एक व्यक्ति के घर शराब पी रहे थे। इसके बाद वह अपने घर के लिए निकले। देर रात लगभग 12 बजे गांव का एक युवक अपनी गाड़ी से गुजर रहा था तो उसने सड़क किनारे अचेत पड़े व्यक्ति को देखा। युवक ने रवि राणा को फोन किया तो घंटी उसी व्यक्ति के पास बजी। इसी से शव की पहचान उपप्रधान रवि राणा के रूप में हुई।

विज्ञापन


युवक ने तुरंत पंचायत प्रधान और ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यादेश ठाकुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, डीएसपी और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस संबंध में गांव के चार-पांच लोगों से पूछताछ भी की है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी ने हत्या करने के बाद शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। मृतक रवि राणा अविवाहित थे और अपने बड़े भाई के साथ रहते थे। दोनों भाई अविवाहित हैं और उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें