फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राजा का तालाब बस स्टैंड पर मिला शव, प्राइवेट बस का था ड्राइवर; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Mar 2025 04:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

मंगलवार सुबह राजा का तालाब के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक प्राइवेट बस का ड्राइवर था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
मृतक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा राजा का तालाब के बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान समकड़ धमेटा निवासी गगन सिंह उर्फ राजू लम्बर उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक एक निजी बस का ड्राइवर था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतक गगन सिंह 2 मार्च को एक बारात को निजी बस से लेकर चंबा के लंगेरा में गया हुआ था। ऐसे में वो वापसी पर ज्वाली की तरफ जा रही बस से उतरकर सोमवार रात लगभग 10 बजे राजा का तालाब में अपने घर की तरफ जाने वाली अन्य बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान उसने अपने घर पर देर रात फोन करके बताया कि उसे कुछ बेचैनी महसूस हो रही है, जबकि वो अपनी लोकेशन की जानकारी देने में असमर्थ रहा।

वहीं, मंगलवार सुबह लगभग छः बजे जब स्थानीय दुकानदार की पत्नी ने दुकान का शटर खोला तो उसने एक व्यक्ति को आगे सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। महिला ने आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। जिससे लोग घटनास्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए। इस दौरान दुकान मालिक ने 108 पर भी फोन कर दिया, जबकि पुलिस थाना रैहन को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन


रैहन पुलिस थाना के प्रभारी अजायब सिंह, एएसआई वीरेंद्र सिंह सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठे किए। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घटना की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें