फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पुलिस की टीम ने 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े युवक और युवती, यहां के रहने वाले हैं आरोपी

Tue, 04 Mar 2025 03:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

कुड़ीधार/निरथ में पुलिस टीम ने एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस उपमंडल रामपुर के इलाके में विशेष दल प्रभारी गौरव जिष्टू की अगुवार्ई में एक युवक व युवती को 25 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस की टीम कुड़ीधार/निरथ में मौजूद था तो सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी नंबर  T1124HP7712N को शक के अधार पर चेक किया गया। 

विज्ञापन


गाड़ी में चेकिंग के दौरान सवार सोहन लाल निवासी गांव सलोहा डाकघर तेबन तहसील करसोग जिला मंडी उम्र 25 वर्ष व गीता श्रेष्ठ निवासी गांव टकोली डाकघर पनारसा तहसील ओट जिला मंडी उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 26.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया है।

उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोहन लाल व गीता श्रेष्ठ उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है और आरोपियों से मामले से जुड़े हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नरेश शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जांच की जा रही है। अभियोग में अन्वेषण जारी है और नशे के खिलाफ रामपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई लागातार जारी है। जो भी व्यक्ति नशे की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें