फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: निजी स्कूल में छात्र की कथित पिटाई, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।

सार

पीड़ित छात्र के परिजन, रिश्तेदार और गांववासी पुलिस थाना नूरपुर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। 
विज्ञापन
परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सदवां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में छात्र की कथित निर्मम पिटाई का मामला गरमा गया है। बुधवार को पीड़ित छात्र के परिजन, रिश्तेदार और गांववासी पुलिस थाना नूरपुर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस कारण छात्र शारीरिक, मानसिक तनाव और पीड़ा से गुजर रहा है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद 23 जून को बच्चे का नागरिक अस्पताल नूरपुर में मेडिकल करवाया गया था। इसमें उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। स्कूल प्रशासन मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वे किसी भी कीमत पर न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का कार्य होना चाहिए, न कि उन्हें भय और प्रताड़ना का शिकार बनाना। उधर, एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जो भी कानूनी कार्रवाई बनती होगी, उसे पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो छात्रों से मारपीट पर सीडब्ल्यूडी सख्त, पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

उधर, जिला कांगड़ा के दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल परिसर में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) जिला कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लिया है। समिति ने इन दोनों मामलों को लेकर संबंधित पुलिस थानों से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है और मामलों में कानूनन उचित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। कांगड़ा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन नूरपुर के क्षेत्राधिकार में आने वाले सदवां के एक निजी स्कूल में एक बच्चे से बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना पर समिति ने संबंधित थाना पुलिस से पूरे मामले की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पुलिस को इस मामले में त्वरित व उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आलमपुर के निजी स्कूल के बच्चे के आत्महत्या मामले की रिपोर्ट भी तलब की गई है। इसके लिए पुलिस स्टेशन सुजानपुर (जिला हमीरपुर) से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चा मूल रूप से हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र का निवासी था और जिला कांगड़ा के आलमपुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें