फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Nani Death: कंगना रनौत की 100 वर्षीय नानी का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के चलते बिस्तर पर थीं

Sat, 09 Nov 2024 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की 100 वर्षीय नानी इंद्री देवी ठाकुर ने बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की नानी इंद्री देवी ठाकुर का निधन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की 100 वर्षीय नानी इंद्री देवी ठाकुर का निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के चलते वह बिस्तर पर थीं। बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। कंगना का ननिहाल सरकाघाट के सधोट में है। कंगना ने सोशल मीडिया पर नानी के निधन की जानकारी साझा कर श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन




कंगना ने लिखा- नानी हमेशा हमारे डीएनए में रहेंगी
कंगना ने नानी के संघर्ष को सलाम करते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नानी ने पांच बच्चों को बेहतरीन परवरिश दी और उन्हें आगे बढ़ाया। कंगना ने कहा कि नानी हमेशा हमारे डीएनए में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिला होने के बावजूद नानी पांच फुट आठ इंच लंबी थीं। विरासत में उन्हें भी उनकी लंबाई, स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म मिला है। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने बताया कि उनकी 100 वर्षीय सास ने सादा जीवन जीते हुए सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पांच भाई-बहनों को बेहतरीन शिक्षा दिलाकर उन्हें ऊंचे पदों तक पहुंचाया।
विज्ञापन




इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत ने नानी की कई तस्वीरें साझा की। जहां एक फोटो में दोनों खिलखिलाकर हंसती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने बैंगनी रंग का सूट पहना है तो नानी ने हल्के सफेद रंग का। एक अन्य फोटो में उनकी नानी बिस्तर में बीमार अवस्था में लेटी हुई दिख रही हैं तो कंगना रनौत उनके माथे पर चूमती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''मेरी नानी बहुत ही शानदार महिला रही हैं। उनके पांच बच्चे हैं। नाना जी और उनके पास बहुत सीमित चीजें थीं, लेकिन उन्होंने फिर भी सब बच्चों को अच्छे संस्थानों से अच्छी पढ़ाई करवाई। उन्होंने अपनी बेटियों की तब तक शादी नहीं करवाई जब तक वह अपने पैरों पर खड़ी न हो गई हों। उनकी बेटियों की भी सरकारी नौकरी थी। उनके पांचों बच्चों का काफी अच्छा करियर था। वह अपने बच्चों के करियर पर खूब गर्व करती थीं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें