फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur On CM Sukhu: 'सुक्खू सरकार के लिए गरीब की जिंदगी नहीं, नेशनल हेराल्ड के लिए दान देना जरूरी'

Tue, 22 Apr 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू।

सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल की सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के खजाने का दुरुपयोग करके उसको अपने हित के लिए इस्तेमाल करने की गांधी परिवार को आदत पड़ चुकी है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुक्खू सरकार के लिए गरीब की जिंदगी नहीं बल्कि नेशनल हेराल्ड अखबार को दान देना जरूरी है। इस सरकार के कार्यकाल में गरीब आदमी अपने गहने और जमीन बेचकर उपचार करने को मजबूर होने लगे हैं। यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान लगाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारी सरकार ने गरीब लोगों के लिए हिमकेयर योजना चलाई थी जिसके तहत उन्हें उपचार करने की चिंता नहीं होती थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस योजना के तहत उपचार करवाना बंद कर दिया है। हिमाचल के साथ साथ पीजीआई चंडीगढ़ में भी देनदारी करोड़ों में है जिसे सरकार अदा नहीं कर पा रही है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने उपचार करवाना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

देश के खजाने का दुरुपयोग गांधी परिवार की आदत : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के खजाने का दुरुपयोग करके उसको अपने हित के लिए इस्तेमाल करने की गांधी परिवार को आदत पड़ चुकी है। मंडी में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा में आयोजित गोष्ठी के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि गांधी परिवार जनता को यह बताए कि अगर कुछ गलत नहीं हुआ तो फिर ईडी जांच क्यों कर रही है। सोनिया और राहुल गांधी जमानत पर क्यों हैं।

उन्होंने कहा कि ईडी ने सारा रिकाॅर्ड कब्जे में लिया है। यह 650 करोड़ से अधिक का मामला है। जयराम ने गांधी परिवार को नसीहत दी कि वे लोगों को समझाने के बजाय कोर्ट में जाकर कानून के मुताबिक बात रखें। जयराम ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल आकर यहां की सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार को उजागर किया है। हिमाचल नड्डा का अपना घर है और यहां के लिए उन्होंने योगदान दिया और दे रहे हैं, उससे कांग्रेस को दर्द हो रहा है। जयराम ठाकुर ने शिमला पहुंचे प्रदेशभर के पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को पंगु बनाने पर तुली हुई है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें